Vijay-Rashmika की Wedding का आलीशान Invitation Box Viral, कार्ड के साथ भेजे ये खास तोहफे!

Vijay and Rashmika Wedding
Instagram

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच उनके वेडिंग इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो वायरल हो गया है। इस बॉक्स में रश्मिका के नाम का परफ्यूम और विजय के ब्रांड की टी-शर्ट जैसे पर्सनल गिफ्ट्स हैं, जिसे कुछ यूजर्स ब्रांड प्रमोशन भी बता रहे हैं।

इन दिनों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी चर्चे काफी सुर्खियों में है। कुछ समय पहले शादी के कार्ड की झलक सामने आई थी, अब इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस बीच, उनकी शादी में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के सजे हुए घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब वेडिंग इन्विटेशन बॉक्स का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दिलचस्प की बात है कि अतिथियों को क्या-क्या तोहफे दे रहे हैं रश्मिका और विजय।

बॉक्स में हैं ये गिफ्ट्स

बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका का वेडिंग इनविटेशन पारंपरिक कार्डों के बजाय एक प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स वाला है। इस वेडिंग  इनविटेशन बॉक्स में कपल से जुड़ी चीजें की गई हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि इस बॉक्स के अंदर क्या-क्या है।

इस बॉक्स की सबसे खास बात है कि नेशनल क्रश नाम का परफ्यूम, जो रश्मिका मंदाना के फेमस टाइटल से संबंधित है और उनके हाल ही में लॉन्च हुए परफ्यूम ब्रांड को समर्पित है। इस बॉक्स में हैंड क्रीम और फुट क्रीम भी एड ऑन है। बॉक्स को पर्सनल टच देने के लिए विजय देवरकोंडा के कपड़ों के ब्रांड से जुड़ी रॉडी टी-शर्ट भी शामिल है। इसके साथ ही इस बॉक्स में काजू और मिठाई का डिब्बा भी शामिल है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स

वायरल वीडियो पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह बॉक्स मीडिया के लिए है। विजय और रश्मिका के गेस्ट के लिए इससे बेहतर इन्विटेशन बॉक्स है। कुछ यूजर ने लिखा है कि यहां पर ब्रैंड प्रमोशन कर लिया। 

पिछले दिनों सामने आई थी शादी के कार्ड की झलक

कुछ दिन पहले इन दोनों की शादी का निमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस कार्ड से जानकारी मिली थी कि दोनों 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, निमंत्रण पत्र में 4 मार्च को आयोजित होने वाले उनके रिसेप्शन का भी उल्लेख किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रिसेप्शन समारोह में फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़