उर्वशी रौतेला के गले पर किसने दी लव बाइट? हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के बाद अब किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

 urvashi rautela
रेनू तिवारी । Apr 4 2022 12:16PM

उर्वशी रौतेला का क्रिकेट प्रेम काफी ज्यादा है। आखिर ऐसा क्यों हैं इसका कारण भी रहा है। खबरें थी कि उर्वशी रौतेला ने काफी लंबे समय तक हार्दिक पांड्या को डेट किया था उसके बाद जब हार्दिक नताशा के साथ रिलेशनशिप में आ गये तक उर्वशी को ऋषभ पंत का कंधा मिला। ऋषभ पंत के साथ उनकी लव स्टोरी काफी समय तक चली।

उर्वशी रौतेला ब्रह्मांड की सबसे कम उम्र की सबसे खूबसूरत महिला बन गई थीं, जिन्होंने लाखों लोगों को बड़े सपने देखने और उसे पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उर्वशी को महज 15 साल की उम्र में विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में पहला ब्रेक मिला था। फिल्म सिंह साब द ग्रेट के साथ उर्वशी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, और हनी सिंह के मशहूर सॉन्ग लव डोज के साथ वह लोगों के दिलों की धड़कन बन गयी। उर्वशी रौतेला के सोशल मीडिया पर 46 मीलियन फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मिस यूनिवर्स के इतिहास में सबसे कम उम्र की जज बनने के बाद भारत को गौरवान्वित किया था। उन्होंने इज़राइल में 2021 के पेजेंट को जज किया था, जहां भारत ने 21 साल बाद खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने की ये बड़ी घोषणा

उर्वशी रौतेला का क्रिकेट प्रेम काफी ज्यादा है। आखिर ऐसा क्यों हैं इसका कारण भी रहा है। खबरें थी कि उर्वशी रौतेला ने काफी लंबे समय तक हार्दिक पांड्या को डेट किया था उसके बाद जब हार्दिक नताशा के साथ रिलेशनशिप में आ गये तक उर्वशी को ऋषभ पंत का कंधा मिला। ऋषभ पंत के साथ उनकी लव स्टोरी काफी समय तक चली। टी20 विश्व कप में उर्वशी ऋषभ पंत को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट देखने भी गयी थी। बीच में खबरें आयी थी कि दोनों के बीच काफी तनाव हो गया था जिसके कारण दोनों के बीच बातें बंद हो गयी थी। हालात इतने बिगड़ गये थे कि ऋषभ पंत ने उर्वशी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक भी कर दिया था। अफवाह थी कि उर्वशी रोतैला ऋषभ पंत को लगातार फोन कर रही थी लेकिन ऋषभ पंत उनसे बात नहीं करना चाहते थे। इस बात की पुष्टि उर्वशी के मैनेजर ने भी थी। पर कुछ समय बाद चीजें नोर्मल हो गयी और दोनों की दोस्ती वापस हो गयी। हांलाकि अब दोनों के बीच कोई अफेयर नहीं हैं। दोनों की दोस्ती वापस ठीक हो गयी है। इसी कारण उर्वशी मैच के दौरान ऋषभ पंत को सपोर्ट करने के लिए भी दुबई पहुंची थी। 

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर समारोह में हुए थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की फिल्म फास्ट एंड लूज की रिलीज को रोका

ताजा तस्वीरों में उर्वशी रोतैला को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उर्वशी ने इस दौरान एक लाल रंग का टैंक टॉप पहना हुआ था। जिस पर काले रंग की शॉर्ट स्कर्ट और बूट्स के साथ 'बुल 23' लिखा हुआ था। उन्होंने अपने बालों को एक स्लीक पोनीटेल में बांधा हुआ था और बहुत खूबसूरत लग रही थी। हालाँकि, उसकी गर्दन पर निशान ने सभी का ध्यान खींचा था क्योंकि लोग इसे लव बाइट मानने लगे थे। अब उर्वशी ने उसी के लिए एक मीडिया पोर्टल की खिंचाई की। 

उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक हिंदी समाचार लेख का एक अंश साझा किया, जिसमें पूछा गया था कि क्या उनकी गर्दन पर लाल निशान लव बाइट हैं। तस्वीर को साझा करते हुए, उर्वशी ने अपनी छवि खराब करने के लिए पोर्टल की खिंचाई की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि निशान उसकी लाल लिपस्टिक के हैं जो उसके मास्क के कारण उसकी गर्दन पर फैल गई थी। उर्वशी ने इसे 'हास्यास्पद' बताते हुए ट्वीट किया।

इस ट्वीट के बाद उर्वशी ने किसी भी तरह के  रिलेशनशिप की खबरों को खारिज कर दिया है और लव बाइट को लेकर लोगों के सारे डाउट भी साफ कर दिए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़