रणबीर से शादी करने के बाद क्या आलिया के लिए बदल जाएंगे ये दोस्ती वाले रिश्ते?

will-these-friendship-relationships-change-for-alia-after-she-marries-ranbir
रेनू तिवारी । Oct 14 2019 1:02PM

बॉलीवुड का हॉट बेबो आलिया और रणबीर की शादी के बाद भाभी और ननद के रिश्ते में आ जाएंगी। ननद और भाभी के रिश्ते पर जब करीना से सवाल किया गया तो करीना ने कहा कि वह आलिया को अपनी भाभी बनाने के लिए एक्‍साइटेंड है।

 रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के प्यार और शादी की चर्चाओं से मुंबई गलियारों का बाजार गर्म है। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर भी अब कैंसर पर जीत हासिल करके घर वापस आ चुके हैं अब केवल रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की शादी की तारिख की घोषणा होना ही बाकी है। इसी बीच रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की शादी होने के बाद कपूर खानदान का कौन-सा सितारा आलिया के साथ किस रिश्ते में आ जाएगा उस पर बात करके हैं तो सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर के बारे में... बॉलीवुड का हॉट बेबो आलिया और रणबीर की शादी के बाद भाभी और ननद के रिश्ते में आ जाएंगी। ननद और भाभी के रिश्ते पर जब करीना से सवाल किया गया तो करीना ने कहा कि वह आलिया को अपनी भाभी बनाने के लिए एक्‍साइटेंड है। 

जियो मामी मूवी मेला विद स्टार्स 2019 का आगाज रविवार हो हुआ, इस दौरान अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कजिन बहन करीना कपूर साथ नजर आई। इस प्रोग्राम को होस्ट कर रहे थे करण जौहर। इस दौरान करण ने रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के लव रिलेशन की खबरों पर आलिया भट्ट से सवाल पूछा कि उन्‍होंने कभी भी सोचा था कि एक दिन करीना कपूर खान उनकी ननद बनेगी? 

आलिया भट्ट से जब करण से ये सवाल किया तो अचानक बीच में करीना बोल पड़ी, 'मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी।' आगे आलिया ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं सोचा था और अभी सोचने की  जरूरत भी नहीं हैं आलिया ने सवाल को टालते हुए टालमटोल जवाब दिया। हालांकि आलिया के इस टालमटोल वाले जवाब के बाद करण चुप नहीं रह सके और उन्‍होंने कहा, 'जब भी ऐसा होगा, करीना और मैं बहुत खुश होंगे और थाली लेकर खड़े होंगे।'

आपको बता दें कि रणबीर कपूर से लव अफेयर से पहले भी आलिया और करीना का काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता रखा हैं। अलिया कपूर खानदान की पार्टियों में हमेशा से शामिल होती रही हैँ। आलिया और रणबीर की शादी के बाद आलिया के लिए कुछ रिश्ते बदल जाएंगे। जैसे की करीना और आलिया का रिश्ता ननद और भाभी के रिश्ते में... ऋषि कपूर आलिया को पसंद करते हैं अब शादी के बाद ऋषि कपूर आलिया के ससुर बन जाएंगे।

 रणधीर कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। रणधीर कपूर और ऋषि कपूर भाई-भाई हैं। रणधीर कपूर की दो बेटिया है करिश्मा और करीना कपूर इस लिहाज से करिश्मा और करीना कपूर आलिया की होने वाली ननद हैं और रणबीर कपूर की सगी बहन रिद्धिमा कपूर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़