जरीन खान के साथ हुआ कुछ ऐसा, कि लगाने पड़े पुलिस स्टेशन के चक्कर

zarine-khan-filed-a-complaint-against-former-manager
[email protected] । Dec 7 2018 3:41PM

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी पूर्व प्रबंधक पर अपमानजक संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी पूर्व प्रबंधक पर अपमानजक संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि खान और उनकी पूर्व प्रबंधक अंजलि अथा के बीच विवाद होने के बाद अथा ने उन्हें उनके फोन पर कथित तौर पर कई आपत्तिजनक संदेश भेजे।

यह भी पढ़ें- 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' फिल्म केदारनाथ का हाल भी कुछ ऐसा ही है

पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि अथा के खिलाफ बृहस्पतिवार को खार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 (शब्दों, भावों या कृत्यों के जरिए स्त्री के शील भंग की मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- जानिए दीपिका रणवीर के मुंबई रिसेप्शॅन से जुड़ी कुछ मज़ेदार बातें!

उन्होंने बताया, “फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम शिकायत की जांच कर रहे हैं।” जरीन खान ने 2010 में फिल्म “वीर’’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पिछली फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की “1921” थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़