Top 10 Breaking News 8 July 2026 | Stock Market Crashes | ED Raid Uttar Pradesh | Mahila Samriddhi Yojana Delhi | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

केजरीवाल के इस आधिकारिक पूर्व आवास को एक भव्य 'राज्य अतिथि गृह' (State Guest House) में बदलने की योजना बना रही है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली सरकार के उच्च स्तर पर इस प्रस्ताव को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है।
Breaking News 8 July 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
केजरीवाल के 'शीशमहल' को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी, आम जनता के लिए भी खुल सकते हैं दरवाजे: सूत्र
दिल्ली की सियासत में लंबे समय तक विवादों के केंद्र में रहा फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला नंबर-6 एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली सरकार अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आधिकारिक पूर्व आवास को एक भव्य 'राज्य अतिथि गृह' (State Guest House) में बदलने की योजना बना रही है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली सरकार के उच्च स्तर पर इस प्रस्ताव को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। विवादों और राजनीतिक खींचतान के बीच लंबे समय से खाली पड़े इस आलीशान बंगले का उपयोग अब दिल्ली आने वाले गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों के ठहरने के लिए किया जाएगा।
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है। शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। ठाकरे ने अपनी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLCs) से आह्वान किया है कि वे भाजपा के खिलाफ शुरू किए गए 'राम रक्षा आंदोलन' को केवल मुंबई तक सीमित न रखकर जिला स्तर और राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों तक लेकर जाएं। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार देर शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निजी आवास 'मातोश्री' में पार्टी के वरिष्ठ विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक की, जिसमें आंदोलन को धार देने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके करीबियों से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी झांसी और राजधानी लखनऊ स्थित कई परिसरों में चल रही है। यह कार्रवाई झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मामलों को आधार बनाकर 'धन शोधन निवारण अधिनियम' (PMLA) के तहत की गई है।
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 5 दिनों से जारी महा-ऑपरेशन में A+++ कैटेगरी का लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले पांच दिनों से दक्षिण कश्मीर के मीमंदर और सैदापोरा इलाके के घने बागों में चल रहे एक बड़े आतंकवाद-विरोधी अभियान (Anti-Terror Operation) में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक दुर्दांत आतंकवादी को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए इस आतंकी की पहचान ज़ाकिर गनी के रूप में हुई है, जो सुरक्षा बलों की मोस्ट वॉन्टेड हिट-लिस्ट में 'A+++' कैटेगरी का कमांडर था। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) का यह संयुक्त अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि इलाके में एक और खूंखार आतंकी 'लतीफ' के छिपे होने की प्रबल आशंका है।
दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। दिल्ली सरकार इस साल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' की शुरुआत करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना को औपचारिक रूप से 28 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस योजना का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस पहल को राष्ट्रीय राजधानी में महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
देश के सबसे सुरक्षित और आस्था के सबसे बड़े केंद्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर से एक चौंकाने वाला और बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राम मंदिर के दान-गिनती केंद्र (Donation Counting Center) से भक्तों के चढ़ावे में हुई करोड़ों रुपये की हेराफेरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, जो खेल महज 500 रुपये के कुछ नोट चुपके से जेब में रखने से शुरू हुआ था, वह प्रशासनिक ढिलाई और कमजोर निगरानी के चलते देखते ही देखते 2 से 3 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले में बदल गया।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पूरे हरियाणा में मानसून की एंट्री के साथ ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rainfall Alert) जारी किए जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने एक बेहद महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साइबर सिटी की तमाम कॉरपोरेट और निजी कंपनियों को सलाह दी है कि वे जलभराव और भीषण जाम से बचने के लिए जहाँ भी संभव हो, अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home - WFH) की सुविधा प्रदान करें। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई है।
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी: धामी सरकार ने बनाई हाई लेवल जांच समिति, आरोपी कर्मचारी निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और शिकायतों के बीच, उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल के आदेश के अनुसार, इस समिति की अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप करेंगे। समिति के अन्य सदस्यों में नेशनल हेल्थ मिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप तिवारी और मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल के ऑफिस में डायरेक्टर (फाइनेंस) जगत सिंह चौहान शामिल हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई की वजह से शेयर बाजार के निवेशकों में डर बैठ गया है। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया। बाजार में यह गिरावट तब और बढ़ गई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि ईरान के साथ युद्ध रोकने का जो समझौता हुआ था, वह अब "पूरी तरह खत्म" हो चुका है। ट्रंप के इस बयान से लोगों को डर लग गया कि खाड़ी देशों (Middle East) में अब यह लड़ाई और खतरनाक रूप ले सकती है। इस डर के कारण बाजार में भारी बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स 1900 अंक टूटकर 76,472 पर आ गया और निफ्टी भी 521 अंक गिरकर 23,877 पर पहुंच गया।
अन्य न्यूज़















