Top 10 Breaking News | 17 February 2026 | Bill Gates to attend India AI Summit | Iran ships seized by India | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Bill Gates
ANI
रेनू तिवारी । Feb 17 2026 2:13PM

Breaking News 17 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Breaking News 17 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

सब AI Summit में लगे थे, तभी भारत के तगड़े एक्शन ने दुनिया हिलाया, 3 तेल टैंकर्स को बीच समुंदर से खींचकर किया जब्त

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने मुंबई के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में तेल की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अत्याधुनिक अभियान में तेल और तेल आधारित माल से लदे तीन विदेशी जहाजों को रोका गया और जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज कथित तौर पर रूस और ईरान जैसे संघर्षग्रस्त देशों से सस्ता तेल प्राप्त कर रहे थे और उसे समुद्र के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मोटर टैंकरों में स्थानांतरित कर रहे थे। इस तरीके से तस्कर तटीय देशों द्वारा लगाए गए करों और शुल्कों से बचते हुए भारी मुनाफा कमा रहे थे।

भारत के AI Summit में शामिल होंगे Bill Gates, देंगे Keynote Speech

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक अरबपति बिल गेट्स एआई इम्पैक्ट समिट में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग लेंगे और अपना मुख्य भाषण देंगे। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को यह स्पष्ट करते हुए उनकी भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि गेट्स दिल्ली में चल रहे एआई समिट में भाग नहीं ले रहे हैं, क्योंकि कथित तौर पर उनका नाम कार्यक्रम की 'ग्लोबल विजनरीज' सूची से गायब था। 

नवजोत कौर का Rahul Gandhi पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, आप इस कुर्सी के लायक नहीं हैं

कांग्रेस से निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर जमीनी हकीकतों से बेखबर होने का आरोप लगाया और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की भविष्यवाणी की। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि गांधी समझदारी की बातें तो करते हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पंजाब इकाई में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए आठ महीने का समय मांगा था, जिसमें चुनाव टिकटों की "बिक्री" के आरोप भी शामिल थे, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।

France को क्यों चाहिए भारत का Pinaka? समझिए Rafale से जुड़ी इस Defence Deal का पूरा गणित

एक समय था जब भारत को केवल हथियारों का खरीदार माना जाता था, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह पलट गई है। अब भारत सिर्फ रक्षा सौदों पर निर्भर देश नहीं, बल्कि अपने वैज्ञानिकों की मेहनत से तैयार अत्याधुनिक हथियारों का निर्यातक बन गया है। भारतीय डिफेंस टेक्नोलॉजी की गूंज अब केवल विकासशील देशों तक सीमित नहीं रही — विकसित राष्ट्र भी भारतीय रक्षा प्रणालियों में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में अब फ्रांस भी भारत के एक खास स्वदेशी सिस्टम को खरीदने की इच्छा जता चुका है। फ्रांस, भारत के पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को अपने शस्त्रागार में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यह जानकारी फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट एल'एसेंटियल डी'इको की एक स्वतंत्र रिपोर्ट में सामने आई है।

Tarique Rahman Oath Ceremony: BNP ने दो दशक बाद बनाई सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथ

बांग्लादेश संसद के नए सदस्यों ने मंगलवार (17 फरवरी, 2026) की सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ए.एम.एम. नासिर उद्दीन के समक्ष शपथ ली। इसके बाद बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जो दशकों में इस शीर्ष पद को संभालने वाले पहले पुरुष होंगे। बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ा है, उनका शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, जमात के विपरीत, बीएनपी ने आम चुनाव के साथ आयोजित जनमत संग्रह का समर्थन करने के लिए "संविधान सुधार आयोग" के सदस्यों के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि परिषद का कोई भी प्रावधान अभी तक संविधान में शामिल नहीं किया गया है। 

India AI Summit 2026: Bharat Mandapam में किस Gate से मिलेगी Entry? ये है पूरा ट्रैफिक और पार्किंग गाइड

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के प्रारंभ होने के साथ ही, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आई एंड बी) ने प्रतिनिधियों से सीमित पार्किंग और संशोधित प्रवेश व्यवस्था के कारण सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया है। यह पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Noida: महाशिवरात्रि पर 'कुट्टू' का आटा खाने से दर्जनों लोग बीमार, पुलिस ने गोदाम सील कर 4 को हिरासत में लिया

दिल्ली से सटे नोएडा के बिसरख क्षेत्र में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान दूषित कुट्टू का आटा खाने से कई सोसायटियों के निवासियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक जनरल स्टोर और एक मसाला गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को महाशिवरात्रि के उपवास के दौरान कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने के बाद सुपरटेक ईकोविलेज 3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालय प्राइड सोसाइटी के निवासियों ने उल्टी, दस्त और घबराहट जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की। सोमवार को एक निजी अस्पताल से सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

परमाणु डील पर झुका ईरान? खामनेई ने ट्रंप को दे दिया अब कौन सा नया ऑफर?

ईरान अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर अब झुकने को तैयार हो गया। हालांकि उसने कहा है कि इसके लिए अमेरिका को पहले प्रतिबंधों में ढील देनी होगी। अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंधों की बौछार की हुई है। हालांकि दोनों देशों ने ओमान की मध्यस्था में इनडायरेक्ट बातचीत जरूर की है। लेकिन अमेरिका और ईरान अब स्विट्जरलैंड में भी मिलने वाले हैं और ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर जो संकेत दिए हैं कि वो कुछ कदम पीछे हटा सकता है। ईरानी उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने भी कह दिया है कि उनका देश अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करने के लिए उस पर विचार करने के लिए तैयार है। बशर्ते वाशिंगटन बैन हटाने पर चर्चा करने को तैयार हो जाए। 

AI से घबराएं नहीं! NASSCOM का दावा- भारतीय कंपनियों के लिए नुकसान नहीं, बल्कि Jobs के बड़े अवसर

 उद्योग संगठन नैसकॉम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रमुख अंकित बोस ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में एआई का तेज विकास भारतीय कंपनियों के लिए बड़े अवसर उत्पन्न कर रहा है और इससे उनके कारोबार पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नौकरियों में कटौती की जगह भारत में कामकाज की प्रकृति बदलेगी क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग के साथ भूमिकाएं भी बदलेंगी। बोस ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी दुनिया में विकसित हो रही है लेकिन इसे क्रियान्वित कौन करेगा... इसके लिए लोगों की जरूरत है।

Rohit Shetty Firing Case | जेल से रची गई थी हमले की साजिश, क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा, अब तक 12 गिरफ्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने मनोरंजन जगत और सुरक्षा एजेंसियों को हिलाकर रख दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की गहन जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हमले की पूरी साजिश जेल की सलाखों के पीछे से रची गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य शूटर समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़