Airtel Q4 Results: मुनाफे में 33% की भारी गिरावट, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका

Airtel
Airtel

भारती एयरटेल का चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 33.5% घटकर 7,325 करोड़ रुपये रहा, हालांकि परिचालन आय 15.6% बढ़कर 55,383.2 करोड़ रुपये हो गई, जो प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) में वृद्धि को दर्शाता है।

 देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.5 प्रतिशत घटकर 7,325 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 11,021.8 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 15.6 प्रतिशत बढ़कर 55,383.2 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 47,876.2 करोड़ रुपये थी।

तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ 10.4 प्रतिशत और आय 2.5 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी की भारत से आय सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 39,566 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, भारत में मोबाइल सेवा से आय 8.3 प्रतिशत बढ़ी, जिसका कारण प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में सुधार और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि रही। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एआरपीयू बढ़कर 257 रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 245 रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ 20.4 प्रतिशत घटकर 26,695 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 2024-25 में यह 33,556 करोड़ रुपये था। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की आय 21.9 प्रतिशत बढ़कर 2,10,972.8 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल के कार्यकारी चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, “हमने वित्त वर्ष 2025-26 का समापन मजबूत प्रदर्शन के साथ किया, जो हमारे विविध कारोबारी पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़