शेल कंपनी ने रूस में ऊर्जा निवेश से हाथ खींचा

Shell
प्रतिरूप फोटो

शेल ने सोमवार को कहा कि वह गाजप्रोम कंपनी और संबंधित इकाइयों से अपनी संयुक्त साझेदारी समाप्त कर रही है।शेल कंपनी रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना से भी बाहर होने पर विचार कर रही है।

लंदन| शेल कंपनी ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण वह रूस में निवेश से अपना हाथ खींच रही है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस के महत्वपूर्ण ऊर्जा उद्योग में विदेशी निवेश प्रभावित हो रहा है।

शेल ने सोमवार को कहा कि वह गाजप्रोम कंपनी और संबंधित इकाइयों से अपनी संयुक्त साझेदारी समाप्त कर रही है।शेल कंपनी रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना से भी बाहर होने पर विचार कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़