अरामको ने बीते साल 121 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया

Aramco
प्रतिरूप फोटो
Official website

अरामको ने रियाद के तदावुल शेयर बाजार को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा, ‘‘मुनाफे में गिरावट की वजह से कच्चे तेल के दाम में कमी और बिक्री में कमी आना है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में भी कमी आई है।’

दुबई। सऊदी अरब की पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अरामको ने पिछले साल यानी 2023 में 121 अरब अमेरिकी डॉलर का मुनाफा कमाया है। यह 2022 के रिकॉर्ड मुनाफे से कम है। इसकी वजह ऊर्जा की कीमतों में गिरावट है। अरामको ने रियाद के तदावुल शेयर बाजार को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा, ‘‘मुनाफे में गिरावट की वजह से कच्चे तेल के दाम में कमी और बिक्री में कमी आना है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में भी कमी आई है।’’ 

कंपनी सोमवार को अपनी वित्तीय नतीजों पर चर्चा के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल करेगी। बीते साल कंपनी का राजस्व घटकर 440 अरब डॉलर रह गया। 2022 में यह 535 अरब डॉलर था। अरामको के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमीन एच नासिर ने बयान में कहा, ‘‘आर्थिक मोर्चे पर अड़चनों के बावजूद नकदी प्रवाह और मुनाफा ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़