Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

अमेरिकी वैश्विक निवेश फर्म बेन कैपिटल ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट की 5.34 करोड़ से अधिक इकाइयां बेच दी हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर हुए इस थोक सौदे में प्रति इकाई कीमत 435.01 से 435.05 रुपये के बीच रही। हालांकि, एम्बैसी आरईआईटी की इस हिस्सेदारी को खरीदने वाले निवेशकों का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।
वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने सोमवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेच दी। अमेरिका स्थित बेन कैपिटल ने बेंगलुरु स्थित एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट की कुल 5,34,51,142 यूनिट बेची हैं। एनएसई के थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, ये यूनिट रीट की 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।
इन रीट को 435.01 से 435.05 रुपये प्रति इकाई के भाव पर बेचा गया, जिससे सौदे का कुल मूल्य 2,325.28 करोड़ रुपये रहा। एम्बैसी रीट की यूनिट के खरीदारों का ब्योरा पता नहीं चल सका। एम्बैसी आरईआईटी (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) को रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी समूह का समर्थन प्राप्त है।
समूह की दो अन्य सूचीबद्ध कंपनियां एम्बैसी डेवलपमेंट्स और वीवर्क इंडिया हैं।
अन्य न्यूज़













