Career Break के बाद Corporate World में मजबूत वापसी के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

शादी, बच्चों की परवरिश या निजी कारणों से कॅरियर में ब्रेक आना आम बात है। सही प्लानिंग, नेटवर्किंग और नई स्किल्स सीखकर आप कॉर्पोरेट सेक्टर में दोबारा दमदार वापसी कर सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान अपने कॅरियर गैप की सही वजह बताएं और अपने पुराने अनुभव व योग्यता पर पूरा भरोसा रखें।
शादी, बच्चों की परवरिश या किसी निजी कारण से कॅरियर में ब्रेक लगना काफी आम बात हो गई है। अक्सर लोग ब्रेक के बाद कॉर्पोरेट दुनिया में वापसी करने में हिचकिचाहट और आत्मविश्वास में कमी महसूस करते हैं। क्योंकि मन में यह सवाल आता है कि क्या इतने समय बाद कोई कंपनी उनको दोबारा मौका देगी। लेकिन सच तो यह है कि कॅरियर ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि आपकी योग्यता और एक्सपीरियंस खत्म हो चुका है।
आप सही प्लानिंग, दिशा और थोड़े से आत्मविश्वास के साथ आप कॉर्पोरेट वर्ल्ड में पहले से भी ज्यादा मजबूत तरीके से वापसी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके कमबैक को आसान बनाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Education Loan न चुकाने पर 75 फीसदी रकम देगी सरकार, PM-USP CSIS के तहत ब्याज में भी छूट
जानें कैसे करें कमबैक
अगर आपने अपने कॅरियर से ब्रेक किसी वजह से लिया है, तो कमबैक के यह टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।
अपनी नई प्राथमिकताओं को पहचानें
अपने कमबैक की शुरूआत इस सवाल से करें कि अब आप अपने कॅरियर से क्या चाहती हैं। ब्रेक लेने के बाद एक व्यक्ति के तौर पर आपका एक्सपीरियंस और नजरिया दोनों बदलता है। यह तय करें कि पार्ट टाइम, फुल टाइम या वर्क फ्रॉम होम में से क्या चाहती हैं। पुरानी नौकरी की नकल करने की जगह पर वह काम चुनें, जो आपको वास्तव में प्रेरित करें।
नेटवर्किंग और संपर्कों को करें री-स्टार्ट
कॉर्पोरेट फील्ड में वापसी करने के लिए नेटवर्किंग सबसे बड़ा और असरदार जरिया है। अपने पूर्व सहकर्मियों और मैनेजर्स से संपर्क करें। उनको बताएं कि आप दोबारा काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और अपनी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के जुड़ना शुरू करें। अपनी फील्ड के सेमिनार या फिर वर्कशॉप में जाएं, जिससे कि इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स की जानकारी मिले।
पुराने स्किल्स और अनुभव
समय बीतने के साथ ही अपनी काबिलियत और समस्या को सुलझाने की क्षमता कम नहीं होती है। सिर्फ कॅरियर ब्रेक के सालों को न देखें। बल्कि अपने पुराने काम के एक्सपीरियंस को सामने लाएं। अगर आपकी इंडस्ट्री में नए तरीके या फिर नए सॉफ्टवेयर आ गए हैं, तो उनके बारे में जानें और सीखें। ब्रेक के दौरान सीखे गए मैनेजमेंट और निगोशिएशन स्किल्स को अपनी ताकत बनानी चाहिए।
काम शुरू करने के लिए रहें तैयार
बता दें कि ज्यादातर कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता देती हैं, जो आते ही काम की जिम्मेदारी को संभाल सकें। इसके अपनी नॉलेज को रीफ्रेश करने के लिए छोटे ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप आदि करें। आप किसी एनजीओ या छोटे प्रोजेक्ट में फ्रीलांस काम कर सकते हैं और उसका एक्सपीरियंस अपने रिज्यूमे में जोड़ें।
कॅरियर गैप की सही वजह
इंटरव्यू के दौरान अपने कॅरियर गैप के सही और साफ रीजन को लेकर बिल्कुल न झिझकें। ब्रेक लेने की वजह साफ बताएं और बिना किसी माफी या फिर शर्मिंदगी के अपना जवाब दें। अपनी स्किल्स को अपडेट रखने के लिए आपने क्या किया, इसके बारे में बताएं।
अन्य न्यूज़













