Bank of Maharashtra ने घटाई आवास ऋण की ब्याज दर, सात प्रतिशत की गई दर

सार्वजनिक क्षेत्र के Bank of Maharashtra ने नयी दिल्ली में दो अगस्त को आवास ऋण पर ब्याज दर घटाकर सात प्रतिशत करने की घोषणा की। बैंक की मानसून धमाका योजना के तहत यह सीमित अवधि की विशेष पेशकश दी जा रही है।
नयी दिल्ली, दो अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने ग्राहकों को राहत देते हुए आवास ऋण पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने एक पेशकश के तहत आवास ऋण पर ब्याज दर को मौजूदा के 7.1 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए शुरू की गई विशेष पेशकश ‘मानसून धमाका’ के तहत दी जा रही है।
बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत आवास ऋण पर सात प्रतिशत से शुरू होने वाली ब्याज दर के साथ-साथ प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेजीकरण शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। बैंक ने कहा कि कम ब्याज दर और शुल्क में छूट की इस विशेष पेशकश का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें अपने घर के सपने को पूरा करने में सहायता देना है। बैंक के अनुसार, आवास ऋण पर सात प्रतिशत और वाहन कर्ज पर 7.45 प्रतिशत की ब्याज दरें उद्योग में सबसे प्रतिस्पर्धी दरों में शामिल हैं।
इन सुविधाओं से ग्राहकों पर मासिक किस्त (ईएमआई) का बोझ कम होगा।
अन्य न्यूज़














