Bayer CropScience का शुद्ध लाभ 15.39 प्रतिशत बढ़ा, कमाए 321.6 करोड़ रुपये

जर्मन एग्रीटेक कंपनी बायर एजी की भारतीय इकाई बायर क्रॉपसाइंस ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 321.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। बेहतर कीमतों और मजबूत प्रॉडक्ट मिक्स के कारण कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में सुधार हुआ, जिससे पिछले साल की इसी अवधि के 278.7 करोड़ रुपये के मुकाबले लाभ में बढ़त दर्ज की गई। इस तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च पांच प्रतिशत घटकर 1,521.8 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त जर्मन कंपनी बायर एजी की भारतीय इकाई बायर क्रॉपसाइंस का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 15.39 प्रतिशत बढ़कर 321.6 करोड़ रुपये हो गया। बेहतर कीमत और मजबूत उत्पाद मिश्रण की वजह से सकल मार्जिन में सुधार से इसका लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 278.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 0.48 प्रतिशत घटकर 1,923.9 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,933.3 करोड़ रुपये थी। इस दौरान खर्च पांच प्रतिशत घटकर 1,521.8 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 1,598.1 करोड़ रुपये था। बायर क्रॉपसाइंस के वाइस चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी साइमन वीबुश ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2026-27 की मजबूत शुरुआत की है।
चुनौतीपूर्ण मौसम और बदलते बाजार के हालात के बीच हमारे काम करने के तरीके में अनुशासन दिखा है।
अन्य न्यूज़













