CBI ने बीसीसीएल के पूर्व CVO पर आय से अधिक संपत्ति का दर्ज किया मामला

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) के पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पर आय से अधिक संपत्तियों का मामला दर्ज किया है।
नयी दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) के पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पर आय से अधिक संपत्तियों का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि बीसीसीएल के पूर्व सीवीओ ने तीन साल पहले अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान 71.09 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्तियां अर्जित कीं। तत्कालीन सीवीओ प्रशांत कुमार सिन्हा अभी यहां आयुक्त , सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद पद पर कार्यरत हैं।
उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि आरोपी ने अपने और अन्य लोगों तथा परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां हासिल करने के लिए गैरकानूनी लेनदेन किए। इस मामले में आज गुरुग्राम, नयी दिल्ली, धनबाद और पटना में छापेमारी की गई।
अन्य न्यूज़












