कोरोना काल में भी भारतीय घूम सकते है रूस, लगेगा sputnik का टीका; जानिए ट्रैवल एजेंसी का नया ऑफर

इसमें पर्यटकों को स्पुतनिक-वी के दो शॉट्स के लिए मॉस्को ले जाया जाएगा और 21 दिनों के बीच दूसरी डोज के बीच पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी कराई जाएगी।
भारत में विदेशी वैक्सीन टूरिज्म की मांग तेजी बढ़ रही है मॉस्को पसंदीदा जगहों में से एक है।टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक,दिल्ली की एक ट्रैवल एजेंसी ने 24 दिनों के पैकेज टूर की पेशकश शुरू कर दी है, जिसकी कीमत 1.3 लाख रुपये है, इसमें पर्यटकों को स्पुतनिक-वी के दो शॉट्स के लिए मॉस्को ले जाया जाएगा और 21 दिनों के बीच दूसरी डोज के बीच पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: आईटी मंत्रालय ने WhatsApp को दिया नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने का निर्देश- सरकारी सूत्र
आपको बता दें कि पहला शॉट मॉस्को पहुंचने के अगले दिन दिया जाता है, ”ट्रैवल एजेंसी के एक अधिकारी ने टीओआई से कहा कि, "पहला जत्था 15 मई को रवाना हुआ, जोकि 30 का एक समूह था, जिसमें ज्यादातर गुरुग्राम के डॉक्टर थे," उन्होंने कहा, उन्हें अपना पहला शॉट मिला है। उन्होंने कहा कि 29 मई को दूसरा बैच भी बुक है और ज्यादातर दिल्ली के डॉक्टर हैं जिन्होंने एक ग्रुप में बुकिंग की है। फिर जून में एक और बैच हैं।ट्रैवल एजेंसी ने आगे बताया कि "ग्रुप तीन दिन सेंट पीटर्सबर्ग में और बाकी दिन मास्को में बिताते है। इस पैकेज में दिल्ली से AerofLot उड़ानों पर हवाई टिकट की लागत, नाश्ता, रात का खाना और कुछ दिनों के स्थानीय दृश्य शामिल हैं"। बता दें कि इस पैकेज में 10,000 रुपये का वीजा शुल्क शामिल नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Sputnik V की दूसरे देशों में आपूर्ति के लिए Dr Reddy's कर रही है RDIF के साथ बात
इस समय रूस उन कुछ देशों में से एक है जो भारतीयों को वैक्सीन अवकाश के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे रहा है। बता दें कि केवल एक नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट के साथ आपको रूस में प्रवेश की अनुमति मिल सकती है और होम क्वांरटाइन होने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। दुबई, जो "वैक्सीन टूरिज्म" शब्द से जुड़े पहले विदेशी जगहों में से एक बना, वर्तमान में भारतीयों के लिए बंद कर दिया गया और इसी तरह कई अन्य देश भी इसमें शामिल हैं। विदेश में टीकाकरण के लिए इस तरह के पहले पैकेज टूर की घोषणा मुंबई की एक ट्रैवल कंपनी ने की थी। जैसे ही फाइजर का टीका अमेरिका में उपलब्ध हुआ, कंपनी ने कहा कि वह 1.7 लाख रुपये की लागत से भारतीयों को चार दिन के अमेरिकी प्रवास के लिए ले जाएगी।
अन्य न्यूज़














