Delhi Bullion Market में Gold Price 2800 रुपये लुढ़का, सातवें दिन भी भारी मंदी

Delhi Bullion Market में Gold Price 2800 रुपये लुढ़का, सातवें दिन भी भारी मंदी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 2,800 रुपये घटकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर पर लगातार जारी बिकवाली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं पर भारी दबाव देखा गया। चांदी में भी 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ 2,800 रुपये टूटकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली के बीच कीमतों में गिरावट आई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी दबाव में रही और 5,000 रुपये टूटकर 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मंगलवार को इसका भाव 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही और वे पिछले साल दिसंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजारों में कमजोरी ने बिकवाली को और तेज कर दिया, जिससे कीमती धातुओं में मार्जिन संबंधी जरूरतों के चलते बिकवाली हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 78.71 डॉलर यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 3,770.54 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी की कीमत तीन प्रतिशत से अधिक गिरकर 45.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़