Tesla पर गडकरी की दो टूक, चीन में गाड़ियां बनाकर भारत में बेचने की अवधारणा सुपाच्य नहीं, यहीं स्थापित करें संयत्र

Gadkari
अभिनय आकाश । Feb 10 2022 7:51PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी टेस्ला चीन में बनी अपनी कारें भारत में न बेचे बल्कि यही प्रोडक्शन शुरू करे। उन्होंने कहा कि टेस्ला को भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल के मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई बार कहा गया है।

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में आने के लिए तैयार है, लेकिन इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ा और दो टूक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टेस्ला का भारत में स्वागत है लेकिन कंपनी की चीन में गाड़ियां बनाकर भारत में बेचने की अवधारणा पचने वाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी टेस्ला चीन में बनी अपनी कारें भारत में न बेचे बल्कि यही प्रोडक्शन शुरू करे। उन्होंने कहा कि टेस्ला को भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल के मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई बार कहा गया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। इसके बावजूद भी प्रोडक्शन शुरू नहीं हो पाया है। 

इसे भी पढ़ें: नागपुर में गडकरी के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी की माफी की मांग

न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में गडकरी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में टेस्ला के भारत प्रमुख के साथ बातचीत की थी ताकि उन्हें यहां अपना संयंत्र स्थापित करने के लिए राजी किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि टेस्ला का भारत में स्वागत है, हमें कोई दिक्कत नहीं है। भारतीय बाजार एक बहुत बड़ा बाजार है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का कारोबार 7.5 लाख करोड़ रुपये है और पूरी दुनिया में सभी प्रतिष्ठित ब्रांड - बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, हुंडई, टोयोटा, वोल्वो, होंडा  सभी यहां हैं। 

इसे भी पढ़ें: सड़क परियोजनाओं के लिए छोटे निवेशकों से जुटाएंगे राशि: गडकरी

गडकरी ने ये भी कहा कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हिकल टेस्ला की इलेक्ट्रिक व्हिकल से कम अच्छी नहीं है। इसलिए मैंने टेस्ला से कहा है कि चीन में बनी अपनी इलेक्ट्रिक कार भारत में न बेचे बल्कि उसे भारत में ही इसका निर्माण करना चाहिए और यही से एक्सपोर्ट भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप यहां से शुरू करते हैं, तो आपका स्वागत है, कोई बात नहीं। लेकिन चीन में निर्माण और भारत में बिक्री हम सभी के लिए एक सुपाच्य अवधारणा नहीं है।

एलेन मस्क ने इसको लेकर किया था ट्वीट

एलन मस्क ने एक ट्वीटर यूजर को भारत में टेस्ला के आने को लेकर जवाब देते हुए कहा, "अभी भी सरकार के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा हूं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि एलन मस्क और सरकार के बीच किस बात पर रजामंदी नहीं हो पा रही है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़