Gautam Singhania पत्नी से शादी के 32 साल बाद हुए अलग, ऐलान कर किया फैंस को शॉक

Gautam Singhania
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Nov 14 2023 3:40PM

उनके पहुंचने के बाद उन्हें पार्टी में एंट्री करने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। थाणे इलाके में पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भारत के अरबपति कारोबारी और रेमंड टेक्सटाइल के मालिक गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। दोनों ने 32 वर्षों तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है। गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग हो रहे हैं, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया। 

माना जा रहा है कि इस ऐलान से एक दिन पहले ही घर में काफी बवाल मचा था। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी को उनके ही पति की पार्टी में जाने से रोका गया था। मुंबई के ठाणे इलाके में इस पार्टी को आयोजित किया गया था, जहां जमकर हंगामा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंची थी।

उनके पहुंचने के बाद उन्हें पार्टी में एंट्री करने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। थाणे इलाके में पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के अगले ही दिन गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर कर कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से अब अलग रहने का फैसला लिया है, और ये हमारा निजी मामला है।

 

बता दें कि गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी बीते 40 वर्षों से साथ थे। 32 वर्ष पूर्व शादी करने से पहले उन्होंने आठ वर्ष तक एक दूसरे को डेट भी किया था। ये भी जानकारी आई है कि दोनों के रिश्तों में तनाव था। इसी कारण दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया है। गौरतलब है कि गौतम सिंघानिया ने वर्ष 1999 में रेमंड्स कंपनी के एमडी के तौर पर पोजिशन संभाली थी। इसके अगले ही वर्ष उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था। रेयमंड का चेयरमैन बनते ही गौतम में फैब्रिक, रेडीमेड कपड़ों, डियोडरेंट, कॉन्डम जैसे प्रोक्ट्स के जरिए काम बढ़ाने पर फोकस किया।

परिवार में लगातार होते रहे हैं विवाद

सिंघानिया परिवार में विवाद काफी अर्से से होते आए है। कंपनी की विरासत संभालने के बाद ही गौतम सिंघानिया का उनके पिता विजयपत सिंघानिया से विवाद हुआ था, जो जेके हाउस को लेकर था। आरोप था कि गौतम ने अपने पिता को इससे बाहर निकाल दिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़