क्या आज आपका भी Gmail नहीं कर रहा काम? Google कर रही है मामले की जांच

gmail

गूगल की ईमेल सेवा जीमेल बाधित हो गई जिसके कारण कई परेशानी का सामना करना पड़ा। जी सूट स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार गूगल ‘‘जीमेल के साथ एक समस्या की रिपोर्ट पर जांच कर रही है।’’बाद में गूगल ने बताया, ‘‘हम अभी भी समस्या की जांच कर रहे हैं।हम 20 अगस्त को 1330 बजे इस बारे में ताजा जानकारी देंगे।

नयी दिल्ली। गूगल की ईमेल सेवा जीमेल में बृहस्पतिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और इससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कुछ उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने अभी तक सेवा बाधित होने की वजह नहीं बताई है। जी सूट स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार गूगल ‘‘जीमेल के साथ एक समस्या की रिपोर्ट पर जांच कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: RIL की एक और बड़ी डील, दवा बेचने वाली कंपनी नेटमेड्स को 620 करोड़ में खरीदा

बाद में गूगल ने बताया, ‘‘हम अभी भी समस्या की जांच कर रहे हैं। हम 20 अगस्त को 1330 बजे (अंतरराष्ट्रीय मानक समय) इस बारे में ताजा जानकारी देंगे। तब तक हमें समस्या के समाधान की उम्मीद है।’’ डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट जैसी गूगल की अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़