50 हजार के नीचे लुढ़का सोने का भाव, जानिए 10 ग्राम का क्या है दाम

सोना वायदा कीमत में 222 रुपये की गिरावट आई है।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,892.8 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 222 रुपये की गिरावट के साथ 49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
इसे भी पढ़ें: एयरटेल समुद्री केबल गठजोड़ एसईए-एमई-डब्ल्यूई-6 में शामिल हुई शामिल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 222 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,973 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,892.8 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
अन्य न्यूज़














