विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन से जून में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा

विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन से जून में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा
प्रतिरूप फोटो

देश के विनिर्माण और बिजली क्षेत्र में मजबूत वृद्धि के चलते जून में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 7.3 प्रतिशत हो गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले महीने के 5.1 प्रतिशत से अधिक है। इस अवधि में विनिर्माण क्षेत्र में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और बिजली तथा गैस आपूर्ति क्षेत्र की मजबूत वृद्धि के कारण जून में औद्योगिक उत्पादन इससे पिछले महीने के 5.1 प्रतिशत की तुलना में 7.3 प्रतिशत बढ़ा। यह नई श्रृंखला पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का तीसरा मासिक आंकड़ा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘जून, 2026 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक ने सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

इसे विनिर्माण क्षेत्र में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि और बिजली तथा गैस आपूर्ति क्षेत्र में 10.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि से समर्थन मिला।’’ इसमें कहा गया कि जून, 2026 के लिए आईआईपी की वृद्धि दर मई, 2026 के 5.1 प्रतिशत (जून में जारी त्वरित अनुमान) के मुकाबले 7.3 प्रतिशत है। मई के लिए आईआईपी का संशोधित अनुमान पांच प्रतिशत है। सालाना आधार पर तुलना करें तो जून, 2026 में खनन और संबद्ध उत्पादन एक प्रतिशत, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 7.8 प्रतिशत, बिजली तथा गैस आपूर्ति और जलापूर्ति क्षेत्र का उत्पादन 10.6 प्रतिशत, तथा सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र का उत्पादन 6.1 प्रतिशत बढ़ा।

विनिर्माण क्षेत्र की बात करें तो 23 उद्योग समूहों में 19 ने जून, 2025 की तुलना में जून, 2026 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। जून, 2026 के लिए शीर्ष तीन सकारात्मक योगदानकर्ता हैं - विद्युत उपकरणों का निर्माण (34 प्रतिशत), मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर का निर्माण (17.5 प्रतिशत), और खाद्य उत्पादों का निर्माण (10.8 प्रतिशत)।

All the updates here:

अन्य न्यूज़