भारत डिफॉल्टरों के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेता है: जेटली

[email protected] । Feb 28 2017 10:43AM

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत सरकार डिफॉल्टर के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेती है। उन्होंने जाहिरा तौर पर शराब व्यापारी विजय माल्या की ओर इशारा करते हुए संकेत दिया कि वह ब्रिटेन की सरकार के समक्ष डिफॉल्टर के मुद्दे को उठा सकते हैं।

लंदन- वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत सरकार डिफॉल्टर के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेती है। उन्होंने जाहिरा तौर पर शराब व्यापारी विजय माल्या की ओर इशारा करते हुए संकेत दिया कि वह ब्रिटेन की सरकार के समक्ष डिफॉल्टर के मुद्दे को उठा सकते हैं। ब्रिटिश मंत्रियों के साथ चर्चा के एजेंडे में डिफॉल्टर के मुद्दे को शामिल किये जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मौका मिलने पर मैं अपने समकक्षों के समक्ष इस मुद्दे (डिफॉल्टर के मुद्दे) को उठाउंगा।’’

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिश जॉनसन से मुलाकात करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़