उद्योगपति गौतम अडानी बने दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स, वॉरेन बफेट को भी छोड़ा पीछे

gautam adani
ANI pictures
अंकित सिंह । Apr 25 2022 7:48PM

एलन मस्क 269.7 अरब डॉलर के साथ नंबर एक पर बरकरार है जबकि दूसरे नंबर पर जैफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर के साथ काबिज हैं। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट और बिजली उत्पादन से वितरण तक के काम को देखती है।

भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फॉर्ब्स की सूची में गौतम अडानी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 123.1 अरब डॉलर आंकी गई है। इसके साथ ही गौतम अडानी ने वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया। वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। गौतम अडानी से आगे माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, बर्नार्ड अर्नाल्ट, जैफ बेजोस और एलन मस्क हैं। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को भी पछाड़ा

एलन मस्क 269.7 अरब डॉलर के साथ नंबर एक पर बरकरार है जबकि दूसरे नंबर पर जैफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर के साथ काबिज हैं। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट और बिजली उत्पादन से वितरण तक के काम को देखती है। अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन और अडानी पावर सहित अडानी ग्रुप की छह कंपनियां भारत में लिस्टेड हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में टॉप टेन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। यानी कि दुनिया के 10 सबसे रईस इंसानों में 2 भारतीय हैं। अंबानी की कुल नेटवर्थ 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़