पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उद्योगपति और बजाज समूह के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल बजाज को निमोनिया था और दिल की भी समस्या से गुजर रहे थे। रूबी हॉल क्लिनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ पुरवेज ग्रांट ने कहा कि वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।
उद्योगपति और बजाज समूह के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज का शनिवार, 12 फरवरी को निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बजाज समूह ने एक बयान जारी कर कहा कि, "मुझे बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि श्री राहुल बजाज का निधन हो गया है। उनका निधन 12 फरवरी की दोपहर को हुआ। राहुल बजाज ने आज दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल बजाज को निमोनिया था और दिल की भी समस्या से गुजर रहे थे। रूबी हॉल क्लिनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ पुरवेज ग्रांट ने कहा कि वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।
इसे भी पढ़ें: एयरटेल यूजर हो और नहीं आ रहा इंटरनेट? सर्वर डाउन होते ही ट्वीटर पर धड़ल्ले से शेयर हुए ऐसे मीम्स
10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 40 से अधिक वर्षों तक बजाज समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और वर्तमान में फर्म के मानद अध्यक्ष थे। राहुल बजाज को 2001 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बता दें कि, बजाज ने राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल बजाज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "एक सफल उद्यमी, परोपकारी और बजाज के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज जी को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता राहुल जी के साथ कई साल मेरे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।
यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 12, 2022
अन्य न्यूज़














