Twitter में अब बजेगा भारतीय डंका, नए CEO पराग अग्रवाल को लेकर बोले जैक डोर्सी- मुझे गहरा भरोसा है

Parag Agrawal
निधि अविनाश । Nov 30 2021 12:25PM

पराग की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह उनकी शादी हो गई है। उनकी पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। पराग और विनिता की अक्टूबर 2015 मे सगाई होने के बाद जनवरी 2016 में शादी हुई थी। आप शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी देख सकते हैं।

जैक डोर्सी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पराग अग्रवाल सोमवार को ट्विटर के सीईओ बन गए है। आइये आपको बताते है कि कौन है भारत में जन्में पराग अग्रवाल।पराग अग्रवाल आईआईटी मुंबई से हैं। ट्वीटर ने अपने प्रेस नोट में पराग अग्रवाल के करियर के बारे में कुछ जानकारी भी साझा किया है। नोट में लिखा कि, पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्वीटर से जुड़े और अक्टूबर 2017 से चीफ टेक्निकल ऑफिसर (सीटीओ) के रूप में कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने कंपनी की तकनीकी रणनीति की जिम्मेदारी संभाली। पराग ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 

इसे भी पढ़ें: जैक डोर्सी ने 16 साल बाद Twitter का CEO का पद छोड़ा, पराग अग्रवाल संभालेंगे जिम्मेदारी

37 साल के पराग आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से की। पराग की मां सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं। उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत थे और वहां वरिष्ठ पदों पर रहे।

ट्वीटर में पराग की जर्नी 

पराग 2011 में ट्विटर से जुड़े। इससे पहले, उन्होंने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट, एटीएंडटी और याहू में काम किया। तीनों कंपनियों में उनका काम ज्यादातर रिसर्च ओरिएंटेड था। शुरुआत में, उन्होंने ट्विटर पर ऐड से संबंधित चीजों पर काम किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी काम करना शुरू कर दिया। साल 2017 में उन्हें सीटीओ का पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि, पराग को जैक डोर्सी भी काफी पसंद करते आए है। सोमवार को सभी ट्वीटर कर्माचारियों को भेजे गए अपने ईमेल में लिखा कि, बोर्ड ने पूरे विचार-विमर्श करने के बाद पराग को ट्वीटर का सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया है। डोर्सी ने पराग की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि, पराग पहले से मेरी पसंद रहे हैं, वह कपंनी और उनकी जरूरतों को बहुत गहराई से सोचते हैं। पराग ने कपंनी के हर महत्वपूर्ण निर्णय में साथ रहे है। वह जिज्ञासु, जांच करने वाला, तर्कसंगत, रचनात्मक, मांग करने वाला, आत्म-जागरूक और विनम्र है। वह दिल और आत्मा के साथ आगे बढ़ते है और वह ऐसे शख्स है जिनसे मैं रोजाना सीखता हूं। उस पर मेरा भरोसा है। 

 

पराग का जन्म मुंबई में हुआ था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें गणित पर विशेष रूप से अच्छी पकड़ है और बड़े डेटाबेस से निपटने में विशेषज्ञता है। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, जैक डोर्सी की तरह पराग भी शांत, विनम्र इंसान है। ट्वीटर ने खुलासा किया है कि बतौर सीईओ पराग को सलाना 1 मिलियन डॉलर का मुआवजा और साथ ही 12.5 मिलियन डॉलर का स्टॉक मुआवजा दिया जाएगा। 

 

पराग की पर्सनल लाइफ

पराग की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह उनकी शादी हो गई है। उनकी पत्नी का नाम  विनीता अग्रवाल है। पराग और विनिता की अक्टूबर 2015 मे सगाई होने के बाद जनवरी 2016 में शादी हुई थी। आप शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी देख सकते हैं। दोनों इस वक्त अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में रहते हैं और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अंश है। ट्वीटर के सीईओ की पत्नी विनिता की बात करें तो वह स्टैनफॉर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजिशियन और असिस्टेंट क्लीनिकल प्रोफेसर हैं। वह बिगहैट बायोसाइंस के साथ भी काम करती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी और हारवर्ड यूनिवर्सिटी से की है।उनकी पीएचडी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से हुई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़