JLR की नई कार लैंड रोवर डिफेंडर जल्द भारत में होगी लॉन्च, बुकिंग हुई शुरू

JLR

2009 में भारतीय बाजार में उतरने के बाद हम पहली बार डिफेंडर को यहां ला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस वाहन को भारतीय बाजार में उतारने के लिए एक बड़ा डिजिटल आयोजन किया जाएगा।

नयी दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर को 15 अक्टूबर को भारत में उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने इस मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा, ‘‘यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। 2009 में भारतीय बाजार में उतरने के बाद हम पहली बार डिफेंडर को यहां ला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस वाहन को भारतीय बाजार में उतारने के लिए एक बड़ा डिजिटल आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कार के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर! Maruti Suzuki के इस खास स्कीम का उठाएँ मज़ा

फिलहाल भारतीय बाजार में लैंड रोवर पोर्टफोलिया के विभिन्न मॉडल मसलन रेंज रोवर इवोक्यू, डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलर, रेंज रोवर स्पोर्ट, डिस्कवरी और रेंज रोवर उपलब्ध हैं। जेएलआर भारत के 24 शहरों में 27 डीलरशिप के जरिये इन वाहनों की बिक्री करती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़