लाभ में कमी के कारण मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर मंगलवार को 14 प्रतिशत तक लुढ़क गए। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान एकीकृत शुद्ध लाभ में 46 प्रतिशत के गिरावट से कंपनी के शेयर में गिरावट आई है।
नयी दिल्ली। मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर मंगलवार को 14 प्रतिशत तक लुढ़क गए। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान एकीकृत शुद्ध लाभ में 46 प्रतिशत के गिरावट से कंपनी के शेयर में गिरावट आई है। बीएसई पर मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर 14.68 प्रतिशत लुढ़क कर 122 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 52 सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।
इसे भी पढ़ें: महामारी प्रभावित 2021-22 में घरेलू आईटी कंपनियों की आय बढ़कर 227 अरब डॉलर डॉलर पर
वही एनएसई पर कंपनी के शेयर 13.4 प्रतिशत की गिरावट लेकर 123.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे है। गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 261 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 483 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
अन्य न्यूज़














