Indian Stock Market Opening | कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और FIIs की लिवाली से चमके सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में बढ़त

Indian Stock
ANI
रेनू तिवारी । Jul 6 2026 10:25AM

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेशकों की ताजा लिवाली ने भी घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख को मजबूती दी।

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सकारात्मक रुख देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई नरमी और विदेशी निवेशकों (FIIs) की ओर से की गई ताजा लिवाली (Buying) के चलते शुरुआती कारोबार में ही बीएसई (BSE) सेंसेक्स और एनएसई (NSE) निफ्टी में शानदार तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 281.40 अंक चढ़कर 78,051.03 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 74.60 अंक की बढ़त के साथ 24,347.05 अंक पर रहा।

इसे भी पढ़ें: विवादों के बीच OTT से हटी Diljit Dosanjh की फिल्म ‘सतलुज’, 2 दिन पहले ही Punjab 95 से बदला था नाम

 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 गिरावट में रहे।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir के दो दिवसीय दौरे पर भाजपा अध्यक्ष Nitin Naveen: संगठनात्मक मजबूती और 'युवा संवाद' पर रहेगा जोर

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 261.79 अंक और निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़