Mobikwik Q1 Results: वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने दर्ज किया 7.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Mobikwik Q1 Results: वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने दर्ज किया 7.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
प्रतिरूप फोटो

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.6 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी को एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 419.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.6 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 419.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन आय 3.7 प्रतिशत बढ़कर 281.48 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 271.36 करोड़ रुपये थी।

तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 73.7 प्रतिशत बढ़ा जबकि राजस्व 2.5 प्रतिशत घटा। मोबिक्विक के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिपिन प्रीत सिंह ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि लाभप्रदता हमारे कारोबारी मॉडल का अभिन्न हिस्सा है। लगातार तीन तिमाहियों से लाभ में रहने के साथ हमने वृद्धि में निवेश भी जारी रखा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़