Narendra Modi बोले, NBS दरों की मंजूरी से किसानों को किफायती दामों पर मिलेंगे P and K उर्वरक

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव से किसान सुरक्षित रहेंगे और उन्हें खाद उचित दर पर मिलेगी। इस सत्र के लिए सरकार की अनुमानित बजटीय जरूरत 62,370.02 करोड़ रुपये रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि रबी सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरों को मंजूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि किसानों का हित सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद केंद्र सरकार किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रबी सत्र 2026-27 के लिए उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा और उन्हें उर्वरक उचित एवं किफायती कीमतों पर मिलते रहेंगे। रबी सत्र के लिए इस सब्सिडी पर अनुमानित बजटीय जरूरत करीब 62,370.02 करोड़ रुपये होगी।

यह पिछले रबी सत्र की बजटीय जरूरत से करीब 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़