PWC ने किया मार्च तिमाही का ऐलान, आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी
वहीं कंपनी की निजी इक्विटी (पीई) में मामूली गिरावट हुई है। पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस रिपोर्ट की मानें तो पीडब्ल्यूसी इंडिया ने पहली तिमाही में काफी सौदे किए है। वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 455 सौदे हुए हैं।
पीडब्लू लोगो प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज फर्मों में से एक है। कंपनी ने अब अपने पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के आंकड़ों का ऐलान किया है। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक पहली तिमाही में विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) सौदे 60 प्रतिशत बढ़कर 19.6 अरब अमेरिकी डॉलर के हो गए है।
वहीं कंपनी की निजी इक्विटी (पीई) में मामूली गिरावट हुई है। पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस रिपोर्ट की मानें तो पीडब्ल्यूसी इंडिया ने पहली तिमाही में काफी सौदे किए है। वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 455 सौदे हुए हैं जिनकी कीमत 25.6 अरब डॉलर घोषित की गई है। ये सौदे बीते वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले मूल्य के लिहाज से 24 प्रतिशत अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार इस आंकड़े से 2023 में आई गिरावट के बाद बदलाव का संकेत मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया कि समीक्षाधीन अवधि में 143 घरेलू विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए, जिनमें सबसे बड़ा सौदा 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर का था। क्षेत्रवार बात करें तो पारंपरिक क्षेत्रों ने बढ़त हासिल की और महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित किया। मूल्य के लिहाज से मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र सबसे आगे रहा। वहीं खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र सौदे की संख्या के लिहाज से आगे रहे।
पीडब्ल्यूसी इंडिया में साझेदार और प्रमुख (सौदे) दिनेश अरोड़ा ने कहा कि अवसरों से भरपूर परिदृश्य के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद की किरण के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि 2024 की पहली तिमाही के आंकड़े पिछली छह तिमाहियों में सबसे अच्छे हैं। इससे रणनीतिक विस्तार और बाजार में प्रभुत्व हासिल करने की इच्छा का पता चलता है।
अन्य न्यूज़