RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित अभ्युदय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल को हटाए रखने की अवधि 24 नवंबर 2026 से एक और साल के लिए आगे बढ़ा दी है। बैंक में खराब प्रशासनिक मानकों की चिंताओं को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने नवंबर 2023 में बोर्ड को हटाकर प्रशासक नियुक्त किया था। पूर्व एसबीआई अधिकारी सत्य प्रकाश पाठक बैंक के प्रशासक बने रहेंगे और तीन सदस्यीय सलाहकार समिति उनका सहयोग करेगी।

मुंबई, नौ नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित अभ्युदय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल को भंग रखने की अवधि एक और साल के लिए बढ़ा दी है। यह विस्तार 24 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। बैंक में खराब प्रशासनिक मानकों से जुड़ी गंभीर चिंताओं के कारण आरबीआई ने नवंबर, 2023 में उसके निदेशक मंडल को हटाकर प्रशासक नियुक्त किया था।

आरबीआई ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि समीक्षा के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचा है कि सार्वजनिक हित में बैंक के निदेशक मंडल को भंग रखने की अवधि 23 नवंबर, 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद भी बढ़ाना जरूरी है। केंद्रीय बैंक ने नवंबर, 2023 में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक सत्य प्रकाश पाठक को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था। इसके बाद निदेशक मंडल को हटाए रखने की अवधि नवंबर, 2024 और नवंबर, 2025 में एक-एक साल के लिए बढ़ाई गई थी।

आरबीआई ने कहा कि पाठक आगे भी बैंक के प्रशासक बने रहेंगे। उन्हें मौजूदा सलाहकार समिति के सदस्य वेंकटेश हेगड़े, देवेंद्र कुमार और सुहास गोखले सहयोग देंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़