स्मार्टफ़ोन बनाने वाली ये कंपनी साल के अंत तक भारत में करेगी दस हजार Hiring

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी साल के अंत तक भारत में कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक करेगा।कंपनी के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा, ‘‘ हम अपने उत्पादन के स्थानीयकरण को मजबूत बनान जारी रखेंगे। हमारी योजना साल के अंत तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 से अधिक करने की है।
नयी दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी 2020 के अंत तक भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक करेगी। कंपनी के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेठ ने कहा कि कंपनी ने चालू वर्ष में तीन करोड़ स्मार्टफोन और 80 लाख कृत्रिम मेधा आधारित उपकरण बेचने का लक्ष्य रखा है। वह कंपनी के नए स्मार्टफोन सी12 और सी15 श्रृंखला को पेश करने के कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे।
इसे भी पढ़ें: राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने अब तक ढाई करोड़ प्रवासियों को मुफ्त अनाज वितरित किया
उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने उत्पादन के स्थानीयकरण को मजबूत बनान जारी रखेंगे। हमारी योजना साल के अंत तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 से अधिक करने की है। इसी के साथ हम अपने अधिक से अधिक आपूर्तिकर्ताओं को भारत में कारखाने खोलने और देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’’ कंपनी के आज पेश सी12 और सी15 की कीमत 8,999 रुपये और 10,999 रुपये के बीच है।
अन्य न्यूज़












