शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़ा

Rupee

घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 74.71 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.76 पर खुला और बाद में 74.71 पर पहुंच गया।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 74.71 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.76 पर खुला और बाद में 74.71 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। इससे पहले मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट लेकर 74.82 पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 350 वस्तुओं पर सीमा शुल्क छूट वापस ली गई

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.26 पर था। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर की कमजोरी से सरकार के कमजोर राजकोषीय घाटे के अनुमानों की भरपाई हो सकती है। वही वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत बढ़कर 89.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़