भारत में ट्विटर की सार्वजनिक नीति टीम का नेतृत्व करेंगे समीरन गुप्ता

sameeran gupta

गुप्ता ट्विटर से जुड़ने से पहले दक्षिण एशिया में इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) के हितधारकों संबंधी कार्यों के प्रमुख थे।

नयी दिल्ली|  समीरन गुप्ता भारत और दक्षिण एशिया में सोशल मीडिया मंच ट्विटर की सार्वजनिक नीति और परमार्थ कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

गुप्ता ट्विटर से जुड़ने से पहले दक्षिण एशिया में इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) के हितधारकों संबंधी कार्यों के प्रमुख थे।

गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत और दक्षिण एशिया में सरकारों, गैर -सरकारी संगठनों और हितधारकों के साथ काम करने तथा ट्विटर के साथ जुड़ने को लेकर मैं बहुत खुश हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़