Satvik Solar Odisha के गोपालपुर में स्थापित करेगा 3.6 GW का सौर सेल संयंत्र

Satvik Solar
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज ने ओडिशा के गोपालपुर में 3.6 गीगावाट क्षमता की सौर सेल विनिर्माण इकाई लगाने के लिए आईपीआईसीओएल के साथ प्रारंभिक समझौता किया है। गोपालपुर में व्यापक विनिर्माण विस्तार का हिस्सा बनी इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी के सीईओ प्रशांत माथुर के अनुसार यह कदम बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता विकसित करने और एकीकरण को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज ने ओडिशा के गोपालपुर में 3.6 गीगावाट क्षमता की सौर सेल विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन एवं निवेश निगम ओडिशा लिमिटेड (आईपीआईसीओएल) के साथ प्रारंभिक समझौता किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस परियोजना से रोजगार के अवसर उत्पन्न होने और क्षेत्र में व्यापक औद्योगिक परिवेश के विकास को समर्थन मिलने की भी उम्मीद है। सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रशांत माथुर ने कहा, ‘‘ ओडिशा सात्विक के लिए केवल विनिर्माण क्षेत्र में एक पड़ाव नहीं है, बल्कि यह हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

हमारी 2.4 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट) की सेल एवं चार गीगावाट की मॉड्यूल विनिर्माण लाइनें उत्पादन की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में हम बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता विकसित करने, एकीकरण मजबूत करने और वृद्धि के अगले चरण के लिए मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहे हैं।’’ नई इकाई गोपालपुर में सात्विक सोलर के व्यापक विनिर्माण विस्तार का हिस्सा होगी। कंपनी वहां पहले से ही प्रथम चरण की एकीकृत विनिर्माण इकाई स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़