एसबीआई का आवास ऋण का आंकड़ा छह लाख करोड़ रुपये के पार

Home
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का आवास ऋण का आंकड़ा छह लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो क्षेत्र में किसी भी बैंक द्वारा दिया गया सबसे अधिक ऋण है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का आवास ऋण का आंकड़ा छह लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो क्षेत्र में किसी भी बैंक द्वारा दिया गया सबसे अधिक ऋण है। देश के सबसे बड़े बैंक ने इस अवसर पर आवास ऋण लेने वालों के लिए त्योहारी छूट की पेशकश भी दी है। इसके तहत बैंक ब्याज में 0.25 प्रतिशत की छूट देगा। इस तरह शुरुआती स्तर के कर्ज के लिए ब्याज दर 8.40 प्रतिशत बैठेगी। यह पेशकश 31 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध होगी।

बैंक ने बुधवार को जारी बयान में दावा करते कहा कि जनवरी, 2021 में उसने पांच लाख करोड़ रुपये का आवास ऋण का आंकड़ा पार किया था और इस श्रेणी में छह लाख करोड़ रुपये का कर्ज देने वाला वह देश का पहला बैंक है। बैंक के अनुसार, त्योहारी पेशकश के तहत आवास ऋण पर 0.25 प्रतिशत, आवास ऋण के ऊपर दिए जाने वाले ऋण (टॉप-लाइन) पर 0.15 प्रतिशत और संपत्ति के एवज में ऋण पर 0.30 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। इस उपलब्धि पर एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक से 28 लाख से अधिक लोगों ने आवास ऋण लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़