शेल ने रूस से तेल एवं प्राकृतिक गैस की खरीद बंद करने का किया ऐलान

Shell

हमें इस बात की जानकारी है कि पिछले सप्ताह रूसी कच्चे तेल के कार्गो की खरीद का हमारा फैसला सही नहीं था। हमें इसका खेद है।

लंदन, यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुए हालात में ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शेल ने रूस से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खरीद बंद करने की मंगलवार को घोषणा की। शेल ने एक बयान में कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से रूस से सभी हाइड्रोकॉर्बन- कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, प्राकृतिक गैस और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद बंद करेगी।

इसके साथ ही शेल ने रूस में अपने सर्विस स्टेशनों और अन्य परिचालन को भी बंद करने का फैसला किया है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने के लिए शेल की आलोचना की थी। शेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बेन वान ब्यूर्डन ने कहा, हमें इस बात की जानकारी है कि पिछले सप्ताह रूसी कच्चे तेल के कार्गो की खरीद का हमारा फैसला सही नहीं था। हमें इसका खेद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़