सोनी लिव ने बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए टीसीएस के साथ साझेदारी की

Sony Liv

आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंगलवार को कहा कि उसने सोनीलिव के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका मकसद ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच को एक अभिनव व्यवसाय मॉडल बनाने में मदद करना और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है।

नयी दिल्ली। आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंगलवार को कहा कि उसने सोनीलिव के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका मकसद ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच को एक अभिनव व्यवसाय मॉडल बनाने में मदद करना और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है।

इसे भी पढ़ें: इतिहास बनाने की दहलीज पर बाबर आजम, विराट कोहली भी हैं काफी पीछे

टीसीएस ने कहा कि इस साझेदारी की मदद से सोनीलिव के लिए भविष्य में वृद्धि का रास्ता आसान होगा और वह डिजिटल प्रौद्योगिकी की मदद से चुनौतियों का सामना कर सकेगी। एक बयान में कहा गया कि साझेदारी से सोनीलिव कोटीसीएस की अगली पीढ़ी की डिजिटल क्षमताओं, वैश्विक विशेषज्ञता, डोमेन ज्ञान और नवाचार परिवेश का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: लोजपा के बंटवारे के बाद बिहार के पहले दौरे पर पहुंचे चिराग का जोरदार स्वागत

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड स्टूडियो नेक्स्ट के तहत सोनीलिव के कारोबार प्रमुख दानिश खान ने कहा, ‘‘हम अपने प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में टीसीएस को शामिल करके खुश हैं। हम सोनीलिव के उपयोगकर्ता के लिए अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में टीसीएस के दल के साथ मिलकर काम करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़