चुनावी साल में सुशील मोदी ने पेश किया बिहार का बजट, शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर

बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में 2020-21 के लिए 19,172 करोड़ रुपये राजस्व अधिशेष (रवेन्यु सरपलस) का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा के लिए सबसे अधिक करीब 36 हजार करोड रुपये का प्रावधान किया गया है। चुनावी साल में पेश किए गए इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी विशेष जोर दिया गया है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय का बजट 1,05,995.14 करोड़ रुपये है। pic.twitter.com/Tk3rzDKpaf
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) February 25, 2020
सुशील मोदी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत एक शेर के साथ की। हर बार चुनौतियों को हराते हैं हम, जख्म कितना भी गहरा हो मुस्कुराते हैं हम... सुशील मोदी ने दावा किया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 11 हजार करोड़ का बजट ज्यादा दिया गया है 2004-05 की तुलना में इस बार का बजट 8 गुना ज्यादा है।
बिहार बजट(2020-21) अभिभाषणhttps://t.co/cek1OfOIuM
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) February 25, 2020
मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया मंदी के दौर से गुजर रहा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद बिहार में 2019-20 में 15.01 विकास दर हासिल किया है। आईजीआईएमएस में 100 बेड का कैंसर संस्थान बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च 2020 तक का हर घर नल जल योजना पूरी की जाएगी। 2019-20 में बाढ़ की वजह से 35 फ़ीसदी फसल बर्बाद हुए थे। सरकार ने 3000 करोड़ से ज्यादा रुपए की मदद किसानों तक पहुंचाई है।
अन्य न्यूज़