टाटा पावर को सीजीपीएल के विलय के लिए एनसीएलटी की मंजूरी

Tata Power
प्रतिरूप फोटो

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे सीजीपीएल तथा टाटा पावर के विलय के लिए एनसीएलटी की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 31 मार्च, 2022 को आदेश जारी किया।

नयी दिल्ली|  टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि उसे अपने साथ कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (सीजीपीएल) के विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ से मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे सीजीपीएल तथा टाटा पावर के विलय के लिए एनसीएलटी की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 31 मार्च, 2022 को आदेश जारी किया।

सीजीपीएल टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और गुजरात के मुंद्रा में 4000 मेगावाट क्षमता वाले बिजली संयंत्र का संचालन करती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़