Assam flood relief: Vedanta ने दिए 7 करोड़ रुपये, CM हिमंत ने जताया आभार

Assam flood relief: Vedanta ने दिए 7 करोड़ रुपये, CM हिमंत ने जताया आभार
प्रतिरूप फोटो

असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए वेदांता समूह और उसके अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सात करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस योगदान के लिए वेदांता समूह का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की। यह मदद पीड़ितों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, आश्रय और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस्तेमाल की जाएगी।

गुवाहाटी, पांच अगस्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए वेदांता समूह और उसके चेयरमैन अनिल अग्रवाल की तरफ से दिए गए सात करोड़ रुपये के योगदान की बुधवार को सराहना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अनिल अग्रवाल लंबे समय से असम की विकास यात्रा के प्रबल समर्थक रहे हैं और वेदांता समूह ने हमारे राज्य में महत्वपूर्ण निवेश किए हैं। असम इस वक्त भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

ऐसे समय में वेदांता ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये का योगदान देकर सहयोग किया है। हम अनिल अग्रवाल और वेदांता समूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। एक बयान के मुताबिक, यह सहायता राशि तत्काल राहत कार्यों जैसे भोजन, आश्रय, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दीर्घकालिक पुनर्वास प्रयासों में भी उपयोग की जाएगी।

वेदांता समूह की असम में तेल एवं गैस क्षेत्र में अपनी परिचालन गतिविधियों के माध्यम से लंबे समय से महत्वपूर्ण उपस्थिति रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़