अपने भंडार से कच्चे तेल की बिक्री शुरू करेगा भारत, विश्व बैंक ने किया स्वागत

crude
Google common license

विश्व बैंक प्रमुख ने भारत के अपने भंडार से कच्चा तेल बेचने के कदम का स्वागत किया है। मालपास ने यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक के इतर बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा व्यापार करने की अनुमति देना तथा बाजार खोलना ‘बहुत महत्वपूर्ण’ कदम है।

वाशिंगटन।विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने अपने भंडार से कच्चे तेल की बिक्री शुरू करने के भारत के कदम का स्वागत किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दुनिया को संकट के मौजूदा दौर से बाहर निकलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। मालपास ने यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक के इतर बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा व्यापार करने की अनुमति देना तथा बाजार खोलना ‘बहुत महत्वपूर्ण’ कदम है।

इसे भी पढ़ें: शीर्ष उद्योगपतियों ने प. बंगाल पर भरोसा जताया, 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल और आज भारत के अपने भंडारों से तेल की बिक्री शुरू करने के कदमों को देखने और स्वागत करने के लिए उत्सुक था। मुझे लगता है कि कई उन्नत अर्थव्यवस्थाओं द्वारा बाजार को खोलने का कदम वैश्विक आपूर्ति में बड़ा योगदान दे सकता है और गरीब देशों पर प्रभाव को कुछ कम कर सकता हैं।’’ मालपास ने कहा, ‘‘यदि आपने नीतियों की घोषणा आज की हैं, तो इसका तत्काल प्रभाव इस बात पर पड़ता है कि लोग कहां निवेश करना शुरू करते हैं। मुझे लगता है कि दुनिया वैश्विक संसाधनों के पूंजी आवंटन में सुधार के लिए कदम उठा सकती है। वर्तमान पूंजी आवंटन हमें गहरी असमानता की ओर ले जा रहा है।’’ विश्व बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सीमापार व्यापार प्रवाह और सीमापार निवेश प्रवाह जारी रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़