क्रिकेटर युवराज सिंह ने इस स्टार्टअप कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, बनेंगे ब्रैंड एंबेसडर

Yuvraj Singh

युवराज सिंह ने स्टार्टअप कंपनी वेलवर्स्ड में हिस्सेदारी खरीदी है।युवराज ने कहा, ‘‘अपने फाउंडेशन और हमारे ब्रांड वाईडब्ल्यूसी के जरिये हम लगातार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये काम कर रहे हैं। चाहे वह खाद्य पदार्थ हो या फिर उपचार।

नयी दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने पोषक उत्पादों से जुड़े स्टार्टअप वेलवर्स्ड में निवेश कर बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। इस निवेश के साथ वह कंपनी के सबसे बड़े निवेशक बन गये हैं। हालांकि, उन्होंने निवेश राशि का खुलासा नहीं किया। वेलवर्स्ड के सह-संस्थापक अनन खुरमा ने कहा कि युवराज ने कंपनी के 100 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के हिसाब से हिस्सेदारी हासिल की है।इस निवेश के साथ वे सबसे बड़े निवेशक बन गये हैं।

इसे भी पढ़ें: निसान चेयरमैन कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने के आरोपियों के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका हुआ सहमत

युवराज ने कहा, ‘‘अपने फाउंडेशन और हमारे ब्रांड वाईडब्ल्यूसी के जरिये हम लगातार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये काम कर रहे हैं। चाहे वह खाद्य पदार्थ हो या फिर उपचार। वेलवर्स्ड काफी आकर्षक नाम है। उनके उत्पाद स्वास्थ्य से जुड़े हैं। हमारा अच्छा तालमेल है और साथ मिलकर हम बेहतर उत्पाद तैयार कर सकते हैं।’’ वह वर्ष 2018 में स्थापित वेलवर्स्ड के वह ब्रांड एम्बेस्डर भी होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़