ZEEL शेयर में 13 प्रतिशत की गिरावट, SEBI के प्रतिबंध के बाद टूटा शेयर

ZEEL शेयर में 13 प्रतिशत की गिरावट, SEBI के प्रतिबंध के बाद टूटा शेयर
प्रतिरूप फोटो

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट सेबी द्वारा कंपनी पर दो महीने और इसके अधिकारियों पर एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंध लगाने के बाद आई है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हैदराबाद स्थित कंपनी की जमीन को गिरवी रखने के मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज पर दो महीने तथा उसके मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) पुनीत गोयनका पर एक वर्ष के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई। बीएसई में कंपनी का शेयर 13 प्रतिशत टूटकर 100.40 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर 12.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.37 रुपये पर रहा। सेबी ने शुक्रवार देर रात जारी 150 पृष्ठ के अंतिम आदेश में एस्सेल समूह की इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण को सुरक्षित करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की हैदराबाद स्थित भूमि को अनधिकृत रूप से गिरवी रखने के मामले में कंपनी को दो महीने और इसके मानद चेयरमैन चंद्रा तथा प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गोयनका को एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, बाजार नियामक ने उन पर कुल 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़