Indian Army में अग्निवीर बनने का सपना होगा साकार, Agniveer Registration 2026 शुरू, ऐसे करें अप्लाई

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 17 से 22 वर्ष के 8वीं/12वीं पास उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की चाहत में दिन-रात मेहनत करते हैं आप, तो यह लेख आपके लिए है। यदि आप भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते है तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। दरअसल, भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरु कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। जो अभ्यर्थी अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं या 2वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार पदानुसार शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष से लेकर 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से करें स्वयं अप्लाई
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन 01 अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यहां पंजीकरण की सरल प्रक्रिया समझाई गई है, जिसे अपनाकर वे अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Apply/Login पर क्लिक करें।
- फिर आप व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- आखिर में इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए रख लें।
अन्य न्यूज़














