AIIMS में नर्सिंग का सपना? Entrance Exam का Admit Card जारी, जानें Exam Day के जरूरी नियम

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित मेडिकल इंस्टीट्यूट AIIMS में BSc (Honours) Nursing एडमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि एंट्रेंस एग्जाम 27 जून 2026 को आयोजित होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अगर आपने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो बता दें कि सबसे पहले AIIMS की ऑफिशियल एग्जाम वेबसाइट पर विजिट करें। फिर BSc Nursing Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी, रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। इस तरह से हॉल टिकट आपको स्क्रीन पर दिखेगा। इसको डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
चेक करें ये जरूरी डिटेल
कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, एग्जाम डेट, समय, एग्जाम सेंटर और रिपोर्टिंग जैसी जरूरी जानकारी को अच्छे से देख लें। अगर किसी तरह की गलती दिखती है, तो आप संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। जिससे कि एग्जाम से पहले उस मिस्टेक को सही कराया जा सके।
एंट्रेंस एग्जाम 2026
AIIMS BSc Nursing (Hons.) एंट्रेंस एग्जाम 27 जून 2026 को आयोजित होगा। वहीं उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के अलावा एक वेलिड फोटो अपने साथ ले जाना जरूरी है। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। एग्जाम के दिन कैंडिडेट्स समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के साथ-साथ एडमिट कार्ड में दी गई सभी गाइडलाइंस का पालन जरूर करें। इससे लास्ट समय की परेशानी से बच सकेंगे।
अन्य न्यूज़














