कौन हैं Anuj Agnihotri? MBBS की पढ़ाई और थर्ड अटेम्प्ट में बने UPSC Topper

Anuj Agnihotri
X/@sukumoon_

राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में AIR 1 हासिल की है, जो एम्स जोधपुर से MBBS ग्रेजुएट हैं और वर्तमान में DANICS सेवा में कार्यरत हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें राजस्थान के छोटे से शहर रावतभाटा के 26 वर्षीय डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय (AIR) रैंक 1 हासिल की है, जो भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सबसे प्रतिष्ठित स्थान है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, मुख्य परीक्षा में सफल हुए कैंडीडेट्स के लिए फरवरी महीने में इंटरव्यू आयोजन हुआ था। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक और राजेश्वरी सुवे ने दूसरी रैंक व एकांश ढुल ने तीसरी रैंकि हासिल की है।

राजस्थान के लाल कौन है अनुज अग्निहोत्री?

यूपीएसससी की सिविल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने AIR रैंक-1 हासिल की है। अनुज राजस्थान के छोटे से शहर रावतभाटा के रहने वाले हैं। साल 2023 में उन्होंने एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने पर उनका मन सिविल सेवा परीक्षा के प्रति बढ़ता रहा, जिसके बाद उन्होंने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सिविल परीक्षा की तैयारी शुरु की। आपको बताते चलें कि, इस समय अनुज (DANICS) में कार्यरत हैं।

अनुज अग्निहोत्री की शुरुआती शिक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री की प्रारंभिक पढ़ाई राजस्थान के रावतभाटा में हुई। स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए जोधपुर पहुंचे। वहां उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की डिग्री हासिल की।

क्या बोले अनुज अग्निहोत्री?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अनुज अग्निहोत्री ने कहा- 'यह मेरा तीसरा प्रयास था और मुझे अभी-अभी रिजल्ट के बारे में पता चला है।  मैं अभी (DANICS) सेवा में बतौर प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हूं। मैंने साल 2023 में AIIMS जोधपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया था।'

कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपीएससी ने जारी की अधिसूचना में बताया है कि इस परीक्षा के जरिए कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़