Sarkari Naukri का सपना होगा पूरा! Goa Police में 700 से ज्यादा पदों पर निकली Vacancy.

Constable Posts
AI

गोवा पुलिस भर्ती 2026 के तहत GSSC ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 700+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी और चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

सरकारी नौकरी के सपने देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (GSSC) ने गोवा पुलिस रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के दौरान पुलिस रिक्रूटमेंट में ग्रुप सी पदों पर 700 पोस्ट को भरा जाएगा। इनमें 500 से अधिक सिपाही के पद भी शामिल है। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  gssc.goa.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आपको बता दें कि, गोवा कर्मचारी चयन आयोग (गोवा SSC) ने 14 फरवरी को पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर और दूसरी संबंधित कैटेगरी के पदों के लिए की जाएगी। वहीं, आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरु होगी और 13 मार्च 2026 तक चलेगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करना चाहता हैं उनको सलाह दी जाती है कि वे डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट को अच्छी तरह से पढ़ लें, जिससे फॉर्म भरते समय कोई भी गलती न हो।

कौन कर सकता है अप्लाई?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास या 12वीं पास होना जरुरी है। यदि आपकी आयु सीमा कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम 28 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार को चयन अलग-अलग राउंड के आधार पर होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, इसके बाग फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। इनमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़