DTL Recruitment 2026: दिल्ली ट्रांसको में Assistant Manager के 65 पदों पर भर्ती, जानें क्या है Selection Process

DTL Recruitment 2026
Unsplash

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल और सिविल विंग में असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 65 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती विशेष रूप से इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए करियर के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है जिसमें GATE स्कोर और शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आयु सीमा और पात्रता मानदंडों का विश्लेषण कर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) ने असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें इलेक्ट्रिकल और नॉन-इलेक्ट्रिकल के 60 पद और सिविल के 5 पद शामिल किए हैं। वैसे इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

जानें शैक्षणिक योग्यता

 - असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इससे जुड़े विषय में डिग्री होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

 - असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी - नॉन-इलेक्ट्रिकल:  इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, IT, कंप्यूटर साइंस एंड एंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को अंकों में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

 - असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) ट्रेनी: सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। RCC स्ट्रक्चर, भारी मशीनों की नींव और निर्माण कार्य से जुड़े डिजाइन का 2 साल का अनुभव होने पर लाभ फायदा प्राप्त होगा।

इसके अलावा, आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा। वहीं आरक्षित वर्गों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

जानें आयु सीमा के नियम

इस भर्ती के लिए जनरल के लोगों को अधिकतम आयु 28 वर्ष होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु में छूट दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC (NCL) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

 - सबसे पहले DTL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

 - इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी योग्यता जरुर चेक करें।

 - अब आप आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

 - इसके बाद मांगी गई सभी जरुरी जानकारी भर दें।

 - फिर शैक्षणिक योग्यता और GATE 2026 से संबंधित जानकारी दर्ज करें।

 - अब जरुरी दस्तावेज को अपलोड करें।

 - इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

 - फिर फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को अच्छे से जांच कर लें। 

आवेदन के बाद कैसे भेजें दस्तावेज?

इसके लिए आपको हार्ड कॉपी के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र व मार्कशीट, GATE 2026 स्कोरकार्ड, डिमांड ड्राफ्ट, अनुभव प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की सत्यापित प्रतियां लगाएं। फिर आप सभी दास्तावेजों को स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे पते पर भेजें। 

सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन), भर्ती,

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, छठी मंजिल, शक्ति सदन,

कोटला रोड, नई दिल्ली-110002।

All the updates here:

अन्य न्यूज़